फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: बीएड सीट आवंटन की सूची जारी, 22 अगस्त तक जमा होगी फीस

Thu, 18 Aug 2022 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गुरुवार को विश्वविद्यालय ने बीएड की प्रवेश परीक्षा की श्रेणीवार जारी मेरिट और विद्यार्थियों की ओर से अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र-2022 के लिए प्रदेश भर के निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में प्रवेश की पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर दी है। गुरुवार को विवि ने बीएड की प्रवेश परीक्षा की श्रेणीवार जारी मेरिट और विद्यार्थियों की ओर से अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। विद्यार्थी इस सूची को ऑनलाइन देख सकेंगे। पहले चरण में सीट पाने वाले विद्यार्थियों को उनके दिए गए लॉगइन आईडी पर सीट आवंटन पत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि बीएड की सीट आवंटन की पहली सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

विज्ञापन


विवि के शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. अजय अत्री ने कहा कि पहली सूची में शामिल छात्रों को आवंटित किए गए कॉलेज में आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट कर इनकी वेरिफिकेशन करवानी होगी। 22 अगस्त तक तय की गई कॉलेज की फीस और विवि के लेवी चार्जेज ऑनलाइन जमा करवाने का समय रहेगा। तय शेड्यूल के अनुसार खाली सीटों के लिए आवेदन और काउंसलिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि संबंधित कॉलेज में छात्र को ऑनलाइन आवेदन पत्र और सीट आवंटन लेटर और आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। प्रदेश भर के 75 संबद्ध सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों कॉलेजों में 7,550 सीटें इस सत्र में भरी जानी हैं। 

एचपीयू विधि विभाग ने जारी की एलएलबी प्रवेश परीक्षा की मेरिट 
 प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि विभाग ने एलएलबी कोर्स में सत्र 2022 के लिए हुई प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पहली प्रवेश सूची जारी कर दी है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। विभागाध्यक्ष और विधि अधिष्ठाता प्रो. संजय संधु ने कहा कि 22 अगस्त तक सूची में शामिल छात्रों को दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार प्रवेश की शेष बची प्रक्रिया और तय फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद वेटिंग लिस्ट से सीटें भरी जाएगी। इसके लिए दूसरी सूची जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


बीटेक कोर्स के लिए सीट  आवंटन पहली सूची जारी
प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) ने शैक्षणिक सत्र 2022 के लिए सभी पांच बीटेक कोर्स की सीट आवंटन की पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। 350 सीटों के लिए पहले प्रवेश मेरिट जारी की गई है। इस प्रवेश सूची में शामिल विद्यार्थियों को 22 अगस्त तक निर्धारित दाखिला फीस को ऑनलाइन जमा करवाने का समय दिया गया है। फीस न जमा करवाने पर खाली रहने वाली सीटों के लिए संस्थान 25 अगस्त को दूसरी सीट आवंटन सूची जारी करेगा। 

यूआईटी के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि 14 जुलाई को ली परीक्षा के घोषित परिणाम के बाद जारी की गई श्रेणीवार मेरिट सूची के आधार पर ही पहली सीट आवंटन सूची तैयार कर जारी की गई है। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त को ऑनलाइन मार्गदर्शन सेशन में विद्यार्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग फार्म भरने की जानकारी देने के बाद 15 अगस्त तक ऑनलाइन बीटेक की ब्रांच की च्वायस सहित आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने का समय दिया गया था। 16 और 17 अगस्त को छंटनी प्रक्रिया पूरी कर वीरवार को मेरिट आधार पर पहली सीट आवंटन सूची जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें