फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट यार्ड में खड़े ट्रकों से बैटरी और डीजल हो रहा चोरी, पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा

Sat, 11 Feb 2023 09:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट(सोलन)

सार

दाड़लाघाट के ट्रक यार्ड में हजारों ट्रक खड़े हैं और चोर इसी बात का फायदा उठाकर आए दिन ट्रकों से बैटरी समेत डीजल पर हाथ साफ कर रहे हैं। इस बात का खुलासा शुक्रवार देर शाम को हुआ है।
विज्ञापन
ट्रक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दाड़लाघाट में 14 दिसंबर से अंबुजा गेट पर हुई ताला बंदी के बाद अब ट्रांसपोर्टरों के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। आलम यह है कि दाड़लाघाट के ट्रक यार्ड में हजारों ट्रक खड़े हैं और चोर इसी बात का फायदा उठाकर आए दिन ट्रकों से बैटरी समेत डीजल पर हाथ साफ कर रहे हैं। इस बात का खुलासा शुक्रवार देर शाम को हुआ है। जब एक व्यक्ति को बैटरी चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं अब अन्य ट्रक मालिक भी अपने ट्रकों की जांच कर रहे हैं। पुलिस जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप गांव उन्नाव जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश ने बताया कि शुक्रवार को वह सुबह 08:00 से शाम 08:00 बजे तक कोलगेट अंबुजा कंपनी में ड्यूटी पर तैनात था।

विज्ञापन


शाम करीब 6 बजे इसे गेट के बाहर ट्रक यार्ड में कुछ गिरने की आवाज आई। इसके बाद गेट की छत के ऊपर जाकर देखा जहां तीन-चार लोग ट्रक की बैटरी खोलते नजर आए। जैसे ही उनकी नजर उस पर पड़ी तो वह लोग भागने लगे। पीछा कर एक व्यक्ति को जिसका नाम विक्की कुमार है ट्रक की बैटरी के साथ दबोच लिया। चोरी की सूचना मिलते ही दाड़लाघाट के ट्रांसपोर्टर भी एकत्रित हो गए। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं अब अन्य ट्रक मालिक भी अपने-अपने ट्रकों की जांच कर रहे है। उधर, डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है, जल्द वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें