दिव्यांग कोटे से होगी बैच वाइज भर्ती, उपायुक्त कार्यालय शिमला में होंगे साक्षात्कार
शिमला। दिव्यांग कोटे से कला अध्यापकों (सीएंडवी वर्ग) के अनुबंध आधार पर बैच वाइज भर्ती के लिए डीसी कार्यालय में 22 फरवरी को साक्षात्कार होंगे। उपनिदेशक भाग चंद चौहान द्वारा जारी किए आदेशों में कहा है कि श्रम एवं रोजगार कार्यालय हिमाचल प्रदेश से दिव्यांग कोटे के तहत कला अध्यापकों के पद के लिए भेजे नामों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है।
अभ्यर्थियों की सूची उपनिदेशक की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। इन्हें पत्र भेजकर सूचित कर दिया है। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को दसवीं, बारहवीं, आर्ट एंड क्राफ्ट के दो वर्षीय डिप्लोमा से संबंधित मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। उपनिदेशक ने बताया कि ड्राइंग मास्टर के 6 पद भरे जाने हैं, इनमें अनारक्षित दिव्यांग (दृष्टिबाधित) के दो, अनारक्षित श्रवण दोष के दो, अस्थि संबंधित दिव्यांगता के दो पद भरे जाने हैं।