फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 से अधिक रूट अभी भी बंद, 18 बसें फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारी बर्फबारी के चार दिन बाद भी शिमला जिले के ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। सोमवार को भी जिले के करीब 60 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा बहाल नहीं हो पाई। निगम की 18 बसें भी अभी मुख्यालय नहीं लौट पाई है। सोमवार को एचआरटीसी ने शिमला चौपाल रूट पर बस सेवा बहाल कर दी। शिमला से दो बसें चौपाल भेजी गई जबकि तीन बसें चौपाल से शिमला पहुंची।
विज्ञापन

शिमला से रामपुर और रिकांगपिओ के लिए दिन के समय वाया नारकंडा बस सेवा बहाल कर दी गई है लेकिन रात्रि बस सेवा फिलहाल वाया बसंतपुर जारी रहेगी। शिमला शहर के अधिकतर लोकल रूटों पर सोमवार को एचआरटीसी ने बस सेवा बहाल कर दी। ऑकलैंड टनल से रवाना होने वाली लोअर भौंट, डुम्मी, केल्टी, क्यारकोटी, पगोग रूटों पर बस सेवा प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें