पाठशाला में नामांकन बढ़ाने में अहम भूमिका, झुग्गी-झोंपड़ी के 45 बच्चे स्कूल पहुंचाए।पाठशाला में विकसित किया हर्बल गार्डन, बैग रहित स्कूल बनाया, पाठशाला ने स्वच्छता और अवशिष्ट प्रबंधन में राज्य भर में पहला पुरस्कार हासिल किया
स्मार्ट क्लास रूम, वाई-फाई परिसर, अंग्रेजी माध्यम की शुरुआत, वीडियो कांफ्रेंस सुविधा सहित कई अभिनव गतिविधियों की शुरुआत की सुनील कुमार गांव कोपड़ा डाकखाना चौकाठ तहसील ज्वालामुखी जिला कांगड़ा के निवासी हैं।
इन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीएससी और डिप्लोमा इन स्पेशल एजूकेशन किया है। वर्ष 2000 में सुनील कुमार ने शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देना शुरू किया।
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों के नाम मंगलवार को तय होंगे। मंगलवार दोपहर ढाई बजे प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चयन कमेटी की बैठक होगी।
राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आए आवेदनों की छंटनी कर 27 शिक्षकों को चुना जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए ब्लाक और जिला स्तर से छंटनी कर आवेदन भेजे गए हैं।
राजकीय उच्च पाठशाला कडेड के मुख्याध्यापक अजय कुमार को शिक्षक श्री सम्मान से नई दिल्ली में पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय समरसत्ता मंच की ओर से होने वाले शिक्षक सम्मेलन एवं विचार प्रेजेंटेशन के भव्य कार्यक्रम में उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
सम्मेलन में प्रधानमंत्री को मुख्यातिथि का आमंत्रण पत्र लेकर एक सांस्कृतिक शिष्टमंडल प्रधानमंत्री कार्यालय जाएगा। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों की प्रतिभाओं का चयन कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर चयन किया गया है।
शिक्षक अजय कुमार का प्रस्ताव पत्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मोहम्मद शब्बीर ने मंच को भेजा है। सात दिन और चार कमेटियों ने दस हजार से अधिक नामांकन पत्रों में से देश भर के प्रथम चरण में 131 शिक्षकों को शिक्षक श्री अवार्ड के लिए चुना है।