फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में लेफ्टिनेंट बने अभिषेक, गांव में जश्न का माहौल

Mon, 11 Jun 2018 09:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल के गोपालपुर गांव के अभिषेक पुरी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। ग्रामीण परिवेश में जन्में और पले बढ़े अभिषेक ने मैट्रिक तक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर से हासिल की।

विज्ञापन


इसके बाद जमा दो हिम अकादमी हमीरपुर से करने के बाद इन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन वर्ष 2013 में पास की। वर्ष 2015 में एनआईटी हमीरपुर से एमटेक की डिग्री हासिल की।

2017 में आईएमए इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में प्रवेश लिया और 9 जून 2018 को भारतीय सेना की सिगनल कोर में कमीशन प्राप्त कर अफसर बने। इनकी पहली नियुक्ति हरियाणा के हिसार में हुई है।
विज्ञापन


इनके पिता अश्वनी पुरी एनआईटी हमीरपुर में सहायक अभियंता इलेक्ट्रिक के पद पर हैं। माता रजनी पुरी गृहिणी हैं। छोटा भाई दीपक पुरी मुंबई में सिविल इंजीनियर है। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें