फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय वाले की बेटी ने छुआ कामयाबी का आसमान, बनी सब इंस्पेक्टर

Sun, 17 Jul 2016 09:58 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सच्ची लग्न और हौसला हो तो सफलता कदम चूमती है। मैक्लोडगंज की पंकज पर यह कहावत सटीक बैठती है। जी हां,  मैक्लोडगंज में चाय की दुकान करने वाले हंसराज की बेटी पंकज ने प्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर का रैंक हासिल किया है। पर्यटन नगरी के समीपवर्ती नड्डी गांव की रहने वाली पंकज ने महिलाओं के 16 पदों के लिए सब इंस्पेक्टर की भर्ती में छठा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


बचपन से ही वर्दी का शौक पाले बैठी पंकज ने सब इंस्पेक्टर की परीक्षा के लिए करीब छह माह तक आठ घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है। वर्ष 1993 में नड्डी में हंसराज के घर जन्मी पंकज ने प्रारंभिक पढ़ाई स्थानीय सरकारी प्राइमरी स्कूल से की, जबकि फरसेटगंज स्कूल से जमा दो की पढ़ाई के बाद धर्मशाला डिग्री कॉलेज से 2014 में बीएससी करने के बाद धर्मशाला बीएड कॉलेज से बीएड की है।
विज्ञापन

चाय की दुकान के दम पर बड़ी बेटी को टीजीटी बनाया

हंसराज ने मैक्लोडगंज में चाय की दुकान के दम पर ही बड़ी बेटी नीरजा को टीजीटी बनाया। वहीं, बेटा अभिलाष कुमार इंडियन नेवी में हैं। तीसरे नंबर की बेटी पंकज पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनीं हैं। वहीं सबसे छोटी बेटी नेहा ने हाल ही में धर्मशाला कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी की है।

पंकज अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन और अपने साथियों को देती है। बचपन से उसे वर्दी पहनने का शौक था। वह चाहती थी कि वह आर्मी या पुलिस में सेवाएं दें। उन्होंने पहली बार सब इंस्पेक्टर की परीक्षा दी थी और पहली बार में ही सफलता हासिल की। भविष्य में ड्यूटी के दौरान उसे मिलने वाले टास्क को प्रभावशाली रूप से पूरा करेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें