फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसमें कितना है दम’ के फिनाले में पहुंची देवभूमि की होनहार बेटी

Mon, 14 Nov 2016 10:18 AM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा कन्या स्कूल की छात्रा निश्चय मस्ताना अपने हुनर और मेहनत की बदौलत ‘किसमें कितना है दम’ टैलेंट शो के फिनाले में पहुंच गई है। डीडी पंजाबी टीवी शो के फिनाले के लिए पांवटा स्थित उनके घर और स्कूल में शूटिंग हो गई है। अब अगले माह तक फिनाले होने की संभावना है। शो के विजेता को सिंगिग, डांसिंग व मॉडलिंग की दुनिया में हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


होनहार बेटी के शो के अंतिम चरण तक पहुंचने से परिजन, रिश्तेदार और पांवटा क्षेत्रवासी उत्साहित हैं। अमर उजाला से बात करते हुए निश्चय ने कहा कि जीवन का लक्ष्य डॉक्टर बनना रहा है। लेकिन, अभिनय, सिंगिग व मॉडलिंग में भी रुचि है। कार्यक्रम में मौका मिला है। बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश, चौपाल क्षेत्र व गुरु की नगरी का नाम रोशन करने की तमन्ना है। 
विज्ञापन

शो के विजेता को सिंगिग, डांसिंग, मॉडलिंग में मिलेगा मौका

पांवटा यमुना शरद महोत्सव व स्कूली कार्यक्रमों में प्रस्तुति से काफी सराहना मिली है। अब एक पहाड़ी एलबम में अभिनय का ऑफर मिल गया है। अपनी सफलता के लिए डांस व सिंगिंग सिखाने वाली प्रतिभा जसवाल, मिशन स्कूल प्रिंसिपल बीएस सैनी, वाइस प्रिंसिपल देवेंद्र कौर, म्यूजिक टीचर जीवन सिंह, कन्या रावमापा पांवटा स्टाफ व परिजनों को सफलता का श्रेय देती हूं। 

निश्चय के अभिभावक संत राम मस्ताना व मां शकुंतला मस्ताना का कहना है कि बेटी शिक्षा के साथ डांसिंग, सिंगिग व अभिनय के प्रति शुरू से ही लगाव रखती है। पढ़ाई में भी बेहतर रही है। कक्षा 10वीं तक की शिक्षा गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा से की है। अब कन्या रावमापा से जमा एक (मेडिकल) में शिक्षारत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें