भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के शिमला चैप्टर की नेहा शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर शिमला चैप्टर एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। ज्ञात रहे कि नेहा इससे पहले भी संस्थान की राष्ट्रीय स्तर पर करवाई गई प्रतियोगिताओं में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर चुकी है।
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान नई दिल्ली ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘उद्योगों में कर्मचारी कल्याण योजनाएं’ विषय पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर शिमला की नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस विषय पर संस्थान के देशभर के कंपनी सचिव विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के शिमला चैप्टर की नेहा शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर शिमला चैप्टर एवं प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
ज्ञात रहे कि नेहा इससे पहले भी संस्थान की राष्ट्रीय स्तर पर करवाई गई प्रतियोगिताओं में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर चुकी है। इस प्रकार वह राष्ट्रीय स्तर पर पहली प्रतियोगी है, जिसने प्रतियोगिता के तीनों स्थान प्रथम, द्वितीय और तृतीय हासिल कर शिमला चैप्टर का नाम रोशन किया है।