कंवलप्रीत कौर ने युवाओं के लिए मिसाल पेश की है।
- फोटो : अमर उजाला
दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मंजिलें खुद-ब-खुद आपकी तरफ चली आती हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है शिमला की कंवलप्रीत ने। शिमला के टुटू की रहने वाली कंवलप्रीत कौर ने युवाओं के लिए मिसाल पेश की है। साधारण परिवार की रहने वाली कंवलप्रीत ने 24 साल की उम्र में अलाइड सर्विस की परीक्षा पास की है।
कंवलप्रीत का चयन इंस्पेक्टर, फूड सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर के पद पर हुआ है। कंवलप्रीत कहती हैं कि आपकी मेहनत हमेशा रंग लाती है। कंवलप्रीत ने यह परीक्षा पहले ही प्रयास में पास की है। इनके पिता मिस्त्री का काम करते हैं। माता सिमरणजीत कौर गृहिणी हैं।
भाई अजयप्रीत बीएसएसी करने के बाद अभी हाल ही में पुलिस में भर्ती हुए हैं। कंवलप्रीत की शिक्षा टुटू से हुई है। आरकेएमवी से नॉन मेडिकल में बीएससी की डिग्री हासिल की। एचपीयू से बीएड करने के बाद अभी कैमिस्ट्री में एमएससी कर रही थीं। कंवलप्रीत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और दोस्तों को दिया है।