शशि शर्मा की टांगें बेजान हैं, फिर भी उन्होंने पांच हजार फुट ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग कर रिकॉर्ड बनाया है।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के शिमला के जुब्बल तहसील की कुड्डू पंचायत निवासी शशि शर्मा की टांगें बेजान हैं, फिर भी उन्होंने पांच हजार फुट ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग कर रिकॉर्ड बनाया है। इसके वीडियो यू-ट्यूब पर भी डाले हैं।
सड़क पर बुलेट दौड़ाकर शशि शर्मा सबको हैरत में डाल देते हैं। दो साल की उम्र में उन्होंने पोलियो से दोनों टांगों की ऊर्जा गंवा दी थी। बुलेट पर पूरे भारत की सैर कर विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। शशि तमाम विकलांगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।
शशि शर्मा ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि हैंडीकैप्ड होते हुए भी 5000 फुट की ऊंचाई से कुल्लू में पैराग्लाइडिंग का रिकॉर्ड बनाया है। इसके वीडियो यू-ट्यूब पर उपलब्ध हैं। सरकारी संस्था ये करवाने को तैयार नहीं हो सकती, इसलिए उन्होंने इसे निजी संस्था के सहयोग से किया।