फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 सुंदरियों को पछाड़कर हिमाचल की बेटी ने जीता मिसेस इंडिया का खिताब

Thu, 06 Jul 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली की कल्पना ठाकुर ने मिसेस इंडिया का खिताब जीत लिया है। चेन्नई में हुए फाइनल राउंड में कल्पना को क्लासिक मिसेज इंडिया का ताज पहनाया गया। कल्पना ने देशभर की 47 सुंदरियों को पछाड़ते हुए टाइटल पर कब्जा किया।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान सोलन में क्लासिक वर्ग में मिसेज हिमाचल चुनने के बाद कल्पना ठाकुर का मिसेज इंडिया आर्गेनाईजेशन द्वारा आयोजित की मिसेज इंडिया क्लासिक वर्ल्ड वाइल्ड प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ था।

इस प्रतियोगिता में कल्पना ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में कल्पना मिसेज इंडिया का खिताब जीतने में कामयाब रही। कल्पना ने बताया कि संपूर्ण भारत में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने तथा ताज जीतने में उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन


मिसेज हिमाचल प्रतियोगिता जीतने के तुरंत बाद उन्होंने मिसेज इंडिया के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। मेहनत के दम पर वह ताज को अपने नाम करने में कामयाब रहीं।

कल्पना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति प्रेम ठाकुर को दिया। जिन्होंने हर वक्त आगे बढ़ते रहने में उनका साथ दिया। कल्पना ने बताया कि अब वह टब एशिया इंटरनेशनल ग्लोबल प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


वह पर्यावरण संरक्षण को घर के रोजमर्रा के कचरे से कई तरह के आकर्षक शोपीस आदि तैयार कर और लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित कर रही है।

इस कार्य के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। महिलाओं के हितों की रक्षा किए बिना एक सभ्य समाज की कल्पना भी नही की जा सकती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें