फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने रचा कीर्तिमान, हिमाचल की पहली महिला खिलाड़ी बनी

Tue, 21 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह वर्षीय जिना खिट्टा का चयन भारतीय यूथ शूटिंग टीम के लिए हुआ है। भारतीय टीम में शामिल होने वाली जिना हिमाचल की पहली महिला खिलाड़ी बनी है। इस उपलब्धि से जिना के परिजन भी काफी उत्साहित हैं। आगामी दिनों में जिना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन


जिना का चयन 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में हुआ है। जिना आराधना पब्लिक स्कूल रोहडू में दसवीं की छात्रा है। दो वर्षों में जिना ने शूटिंग के क्षेत्र में कई मुकाम हासिल किए हैं। इसके आधार पर जिना का चयन भारतीय टीम में हुआ है। जिना ने राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धाओं से लेकर नार्थ जोन शूटिंग व आल इंडिया शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।

रोहड़ू निवासी जिना बीते दो वर्षों से आराधना शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रही है। जिना की इस उपलब्धि से उसके पिता पृथ्वी राज खिट्टा भी काफी खुश हैं। आराधना शूटिंग क्लब के कोच वीरेंद्र बांश्टू ने बताया कि भारतीय शूटिंग टीम में शामिल होने वाली जिना पहली महिला खिलाड़ी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें