फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीयू के छात्र को 1.25 करोड़ का सालाना पैकेज, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर दी नियुक्त 

Sat, 18 Feb 2017 09:22 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग के चौथे साल के छात्र सिद्धार्थ राजा को उबर कंपनी (यूएसए) ने एक करोड़ 25 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया है। सिद्धार्थ के कठिन परिश्रम के चलते ही पिछले साल इंटरनशिप के बाद ही उबर कंपनी ने उसे आगे अपने से जोड़ने का ऑफर दिया था।
विज्ञापन


युवाओं के नाम संदेश में सिद्धार्थ राजा कहते हैं कि सफलता मिले या नहीं, लेकिन कठिन परिश्रम से पीछे नहीं हटना चाहिए। क्योंकि मेहनत से ही सफलता मिलती है। दिल्ली स्थित वसंतकुंज निवासी सिद्धार्थ राजा के पिता कंसलटेंट और माता फ्री लांसर हिंदी व अंग्रेजी की ट्रांसलेटर हैं। जबकि छोटा भाई दसवीं कक्षा में पढ़ता है।

वसंतकुज स्थित डीपीए स्कूल से पासआउट सिद्धार्थ कहते हैं कि बचपन से ही कंप्यूटर में कुछ नया तलाशने का जुनून था। इसी चाह के चलते मैंने बीटेक में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। इसी बीच मुझे बीटेक तीसरे वर्ष इंटरनशिप के लिए कई कंपनियों के समक्ष इंटरव्यू दिए, लेकिन उबर यूएसए ने इंटरनशिप के लिए चुन लिया था।
विज्ञापन


इस नियुक्ति की मेल कंपनी ने बृहस्पतिवार दुपहर को सिद्धार्थ व विश्वविद्यालय के पास भेजी। सिद्धार्थ के मुताबिक, उबर कंपनी में ग्रेजुएशन की डिग्री मिलने से पहले ही इतने अच्छे पैकेज के साथ प्लेसमेंट मिलना बहुत बड़ी बात है।

उबर कंपनी में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। मैं इस प्लेसमेंट से बेहद खुश हूं। बता दें कि इससे पहले डीटीयू के छात्रों को पिछले वर्ष गूगल ने सवा करोड़ रुपये का सालाना पैकेज आफर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें