समापन समारोह में जावेद उल्फत को राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष योगेश शाद, राष्ट्रीय तकनीकी निदेशक वीएस रावत, राष्ट्रीय खेल निदेशक डॉ. गुरदीप कौर रंधावा ने प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर नॉर्थ इंडिया किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष संदीप कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जावेद उल्फत 12 साल से नाहन में मार्शल आर्ट को बढ़ावा दे रहे हैं।
जावेद ने कहा कि 27 से 30 अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सब-जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग स्पर्धा करवाई जा रही है। इसमें सिरमौर से भी खिलाड़ी भाग लेंगे।