फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वियतनाम में प्रतिभा दिखाएगी हिमाचल की बेटी श्वेता सिंह

Thu, 13 Jul 2017 01:02 PM IST
विशाल आनंद/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं का जीवन विवाह के बाद घर की चहारदिवारी में ही सिमट के नहीं रह जाना चाहिए, उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी चाहिए। राहें जितनी भी मुश्किल भरी क्यों न हों, सच्ची लगन और जज्बे के साथ कुछ भी नामुमकिन नहीं है।  ऐसी करके दिखाया है डलहौजी की श्वेता सिंह ने।
विज्ञापन


पेशे से अध्यापिका श्वेता सिंह हॉट मोंड मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड सीजन 7 में अब वियतनाम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी। 28 जुलाई से वियतनाम में ग्रूमिंग राउंड शुरू होगा। श्वेता सिंह इस प्रतियोगिता में टॉप 50 में हैं और उत्तर भारत में टॉप 15 में स्थान बनाया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल से केवल श्वेता सिंह ही एकमात्र प्रतिभागी हैं, जो प्रतियोगिता में स्थान बना पाई हैं।

श्वेता सिंह ने बताया कि पूरे भारत से लगभग 1500 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था और इसके ऑडिशन पूरे भारत में हुए थे । इसमें विश्व भर से एनआरआई महिलाओं ने भी भाग लिया था।  इनमें से अब श्वेता सिंह टॉप 50 में आई थी और उत्तर भारत में श्वेता ने टॉप 15 में स्थान बनाया। श्वेता ने बताया कि इस दौरान कुल चार राउंड हुए।
विज्ञापन


अब श्वेता वियतनाम में 28 जुलाई से इस प्रतियोगिता में होने वाले अगले मुकाबले के लिए तैयारियों में जुट गई हैं। श्वेता ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान उन्हें उनके परिवार का बहुत ही सहयोग मिला और अब उन्हें हिमाचल की जनता का सहयोग चाहिए । जब 27 जुलाई से तीन अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू होगी।

उन्होंने हिमाचल की जनता से उस दौरान उन्हें मिसेज पॉपुलर टाइटल के लिए अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। श्वेता की इस उपलब्धि से उसके पति हरप्रीत मोनू और सास विजिंदर कौर काफी खुश हैं। वे श्वेता के फाइनल राउंड के जीतने की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें