फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे का एम्स में डंका, हासिल किया 83वां रैंक

Tue, 11 Jul 2017 12:04 AM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के हमीरपुर जिले के गांव बिलकर रूणियां के ईशांत भारद्वाज ने ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया लेवल पर 83वां स्थान प्राप्त किया है। ईशांत के पिता देश राज ने आईटीआई कर रखी है।
विज्ञापन


लेकिन वर्तमान में खेतीबाड़ी का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। माता नीलम कुमारी ने जेई सिविल का कोर्स किया हुआ है, लेकिन वह भी गृहिणी हैं। ईशांत के माता-पिता ने बताया कि सास-ससुर बुजुर्ग होने के चलते उन्होंने नौकरी नहीं की।

बूढ़े मां-बांप की सेवा कर परिवार की हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। माता-पिता का कहना है कि परिवार के बुजुर्गों की सेवा का ही यह फल है कि उनका बेटा एम्स जैसे बड़े संस्थान में डॉक्टरी की पढ़ाई करेगा।
विज्ञापन


ईशांत के दादा तुलसी राम भोटा में दर्जी की दुकान करते थे। ईशांत ने जमा दो तक की पढ़ाई दिव्या आदर्श पब्लिक स्कूल भोटा से की है।

स्कूल की प्रबंधक सुरभि भारद्वाज का कहना है कि ईशांत शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है। ईशांत ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी व अध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें