हाटकोट (कुनिहार) की शिल्पा जोशी अपनी आवाज के दम पर खूब नाम कमा रही है। बॉलीवुड के बाद हिमाचल की बेटी की पहचान इंडोनेशिया, सिंगापुर, मालदीव समेत अन्य कई देशों में हो रही है।
गायकी की शौक ने शिल्पा की एयर होस्टेस की न सिर्फ नौकरी छुड़वाई, बल्कि विदेशी कंपनी में आला अधिकारी का पद भी शिल्पा ने अपना यह शौक पूरा करने के लिए त्याग दिया।
जोशी पर फिल्माया गया ‘पहला प्यार’ ने देशभर में इतनी धूम मचाई कि यू-ट्यूब पर इस एलबम को देखने वालों का आंकड़ा 3.3 मिलियन तक जा पहुंचा। इस वीडियो को स्टार प्लस के नामी कलाकार कुणाल जय सिंह के साथ फिल्माया गया है।
शिल्पा के स्वरों, राहुल जैन के संगीत व वंदना खांडेवाल की ओर से लिखे इस गीत को आरंभिक दौर में मिली सफलता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।