फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर परिक्रमा पर अनुभवों को साझा कर रही हिमाचल की बेटी

Sat, 11 Nov 2017 09:46 AM IST
राजेंद्र चौधरी/अमर उजाला, मौहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन नेवी की महिला टीम की सागर परिक्रमा विदेश में समुद्री यात्रा और अनुभवों को साझा करते हुए आगे बढ़ रही है। हिमाचल की बेटी और लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल विदेश में स्कूल, विश्वविद्यालय, गवर्नर और मिनिस्टर्स से भेंट करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


सागर परिक्रमा पर जाने वाली इंडियन नेवी की छह महिला अफसरों में हिमाचल से इकलौती अधिकारी प्रतिभा जम्वाल भी शामिल हैं। वे कुल्लू शहर के साथ लगते मौहल की रहने वाली हैं। सागर परिक्रमा ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड की तरफ बढ़ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न पड़ावों में रुकने के बाद टीम बच्चों और अधिकारियों से मिल रही है और अपने अनुभव साझा कर रही है। सितंबर माह के पहले हफ्ते में सागर परिक्रमा के लिए रवाना हुई टीम इन दिनों न्यूजीलैंड की तरफ बढ़ रही है।

करीब आठ माह के सफर के बाद सागर परिक्रमा पूरी होगी। सागर परिक्रमा जहां रुक रही है, वहां विभिन्न कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। प्रतिभा को शुरू से ही सेलिंग बोटिंग करने का शौक रहा है।

जो अब इतिहास रचने की ओर अग्रसर है। इधर, अमर उजाला से लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल ने कहा कि यह क्षण उनके और परिवार के लिए बेहद खास है। पिता रवि जम्वाल ने कहा कि बेटी ने उनका सिर ऊंचा कर दिया है। उन्हें बेटी प्रतिभा पर नाज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें