फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड की कबड्डी टीम में शामिल हुए हिमाचल के संदीप राणा

Sun, 31 Oct 2021 12:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दुलैहड़ (ऊना)

सार

कबड्डी चैंपियन संदीप राणा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलैहड़ में मार्च 1997 में जमा दो की परीक्षा पास करने के बाद बीटन कॉलेज से बीए की और साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेते रहे। कबड्डी खेल में रुचि होने के चलते संदीप राणा ने नीदरलैंड में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी शर्तें पूरी की। 
विज्ञापन
दुलैहड़ के संदीप राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के दुलैहड़ के संदीप राणा ने नीदरलैंड की कबड्डी टीम में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। दुलैहड़ निवासी संदीप राणा दो बार राज्य स्तरीय और एक बार राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। संदीप के पिता विदेश में नौकरी करने के बाद अब घर पर ही रहते हैं। माता सुरिंदरा देवी गृहिणी हैं जबकि भाई सतिन्द्र राणा प्रदेश पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


कबड्डी चैंपियन संदीप राणा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलैहड़ में मार्च 1997 में जमा दो की परीक्षा पास करने के बाद बीटन कॉलेज से बीए की और साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेते रहे। कबड्डी खेल में रुचि होने के चलते संदीप राणा ने नीदरलैंड में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी शर्तें पूरी की। अब 31 अक्तूबर को साईप्रस में हो रही कबड्डी प्रतियोगिता में संदीप राणा नीदरलैंड की कबड्डी टीम की ओर से शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें