देवभूमि का गबरू साउथ अफ्रीका में होने वाली 10वीं वर्ल्ड मार्शल आर्ट गेम्स में दम दिखाएगा। हिमाचल के कांगड़ा जिले के बैजनाथ के हरजीत ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई फर्स्ट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में अपने से ज्यादा वेट में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दिल्ली में 1 से 3 अगस्त तक चली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत की हरजीत का चयन वर्ल्ड गेम्स के लिए हुआ है। हरजीत 14 से 15 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा। इससे पहले भी हरजीत सेकंड नॉर्थ इंडिया चैंपियनशिप 2016 में गोल्ड मेडल और वर्ष 2015 में पहले यूथ नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुका है।