गोमतीनगर इलाके में समतामूलक चौराहा के पास एक नर्स ने मंगलवार रात संदिग्ध हालात में गांधी सेतु से गोमती में कूद गई। ट्राई साइकिल लेकर गुजर रहे दिव्यांग ने उसे कूदते देख छलांग लगाई और एक अन्य युवक की मदद से डूबने से बचाया।
सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती बोली कि आइसक्रीम खाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से गोमती में गिर गई थी। सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस देर रात तक छानबीन में जुटी रही।
एसओ गोमतीनगर धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि इंदिरानगर के तकरोही निवासी कलाम ने ओवरब्रिज से गुजरने के दौरान गोमती किसी के कूदने की आवाज सुनकर किनारे की तरफ ट्राई साइकिल दौड़ाई।
युवती को डूबते देख उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। वहां मौजूद अंकित नामक युवक भी मदद के लिए कूदा। दोनों ने मिलकर युवती को गोमती से निकाला। इस बीच पुलिस आ गई।