फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे ने छुआ आसमान, बना टॉपर

Mon, 20 Mar 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी विषय में सहायक प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा में चौपाल के दिनेश कुमार शर्मा टॉपर रहे हैं। दिनेश जिला शिमला के चौपाल तहसील की दुर्गम क्षेत्र काण्डा (सरैन) के रहने वाले हैं। भर्ती परीक्षा में टॉप करने के बाद वह चौपाल के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बने हैं। घर में बेटे की इस उपलब्धि के बाद अभिभावकों में खुशी की लहर है, सगे संबंधियों के अलावा परिचित बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा में टॉप पर आने के बाद बेटे ने बताया कि उसके पिता मजदूरी और खेती करके घर का निर्वाह करते हैं। ऐसे में कुछ कर दिखाने की चाहत और मां-बाप का आसरा बने दिनेश आज क्षेत्र के लोगों की आंखों का तारा बन गए हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा सरैन स्कूल,

बीए की शिक्षा नेरवा महाविद्यालय और एमए व एमफिल की शिक्षा प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रहण की। इसके अलावा इस 27 वर्षीय युवा ने पांच बार नेट, एक मर्तबा सेट और एमफिल में गोल्ड मेडल हासिल किया है। जबकि विविध विषयों पर अनेकों शोध पत्रों का प्रकाशन और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठियों में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें