फरवरी 2017 में जालंधर में टीवी रिएलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ का ऑडिशन हुआ। इसमें उत्तर भारत के उन कलाकारों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने पहले विभिन्न स्तरों को पार किया था। इनमें ठियोग के मतियाना क्षेत्र की उपज्ञा चंदेल भी शामिल थीं।
उपज्ञा चंदेल ने इस फाइनल में अपनी गायकी का लोहा मनवाते हुए ग्रैंड फिनाले में प्रवेश कर लिया है। उपज्ञा चंदेल ने ठियोग के हिमालयन पब्लिक स्कूल से पिछले साल दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की और इसी स्कूल से इस टीवी रिएलिटी शो में प्रवेश कर तीन पायदान पार किए।
पिछले साल उपज्ञा चंदेल ने इंडियन आइडल जूनियर में भी भाग लिया था। उपज्ञा चंदेल की इस सफलता के लिए हिमालयन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मनु प्रकाश शर्मा और सभी स्टाफ के सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है।