फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों को ढेर करने वाले बिलासपुर के मनोज को सेना मेडल

Fri, 23 Jul 2021 10:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

 मनोज कुमार अभी एसपीजी दिल्ली में कार्यरत हैं। फरवरी 2019 में झारखंड की झुनझुनु पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने ऑपरेशन चलाया था। इसमें 17 नक्सली मारे गए थे। 
विज्ञापन
मनोज कुमार को सेना मेडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के मलहोट गांव के मनोज कुमार को उनकी वीरता के लिए सेना मेडल से नवाजा गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से भेजे गए सेना मेडल से अधिकारियों ने कोलकाता में उन्हें सम्मानित किया। मनोज को सेना मेडल मिलने की खबर सुनते ही घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बता दें कि मनोज कुमार अभी एसपीजी दिल्ली में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


फरवरी 2019 में झारखंड की झुनझुनु पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने ऑपरेशन चलाया था। इसमें 17 नक्सली मारे गए थे। मनोज कुमार ने भी अपनी बहादुरी का परिचय दिया। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें 23 जुलाई को कोलकाता में सेना मेडल से नवाजा। मनोज कुमार के दो छोटे भाई भी भरतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें