बॉक्सिंग कोच उपेंद्र नेगी ने बताया कि जिले से राष्ट्रीय युवा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 3 खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिनमें 2 युवतियां और 1 युवक शामिल है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने स्नेहा को स्वर्ण पदक जीतने और रितू को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
राष्ट्रीय युवा बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की बेटी ने जीता स्वर्ण पदक हासिल किया है। हरियाणा राज्य के सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय युवा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में किन्नौर जिला कि स्नेहा ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है जबकि 52 किलोग्राम भार वर्ग में रितू ने कांस्य पदक हासिल किया है। यह जानकारी देते हुए बॉक्सिंग कोच उपेंद्र नेगी ने बताया कि जिले से राष्ट्रीय युवा बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 3 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
विज्ञापन
जिनमें 2 युवतियां और 1 युवक शामिल है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने स्नेहा को स्वर्ण पदक जीतने और रितू को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होनें कहा कि उनकी इस जीत से प्रदेश सहित जिले का नाम रोशन हुआ है। इन खिलाडियों की जीत से जिला के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उपायुक्त ने खेल विभाग और जेएसडब्लयु प्रबंधन को भी बधाई दी है जिनके संयुक्त प्रयासों ने जिले में खेल प्रतिभाओं को उभारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।