फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के अनुज कालिया माइक्रोसॉफ्ट में बने वरिष्ठ शोधकर्ता

Wed, 08 Jan 2020 11:16 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर
विज्ञापन
अनुज कालिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के जिला मंडी के सुंदरनगर निवासी अनुज कालिया ने कामयाबी की एक और लंबी छलांग लगा ली है। कंप्यूटर जगत की दिग्गज कंपनी माइक्रो सॉफ्ट ने अनुज को बतौर वरिष्ठ शोधकर्ता नियुक्ति दी है। कंपनी के ऑफर को स्वीकार करते हुए अनुज ने हाल में अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च के मुख्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया है।

विज्ञापन


इस नई पारी की शुरुआत उन्होंने कंपनी के मोबिलिटी एंड नेटवर्किंग ग्रुप में की है। अनुज की इस उपलब्धि को मंडी जिले समेत पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत के लगभग सभी कंप्यूटरों पर चलने वाले विंडोस माइक्रोसॉफ्ट ही तैयार करती है। कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स की गिनती दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में होती है।

इससे पहले वर्ष 2019 में अनुज कालिया ने कंप्यूटर सेक्टर में विश्व के अग्रणी विश्वविद्यालय कार्नेगी मेलन पिट्सबर्ग से पीएचडी की उपाधि हासिल की थी। इस पढ़ाई के लिए उन्हें विश्वविद्यालय ने सौ फीसदी वजीफा दिया। अनुज की प्राथमिक शिक्षा सेंट मैरी स्कूल सुंदरनगर और चायल स्थित मिलिट्री स्कूल में हुई थी। अनुज के पिता दर्शन कालिया प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत हुए हैं जबकि माता रेनू कालिया गणित की एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आगे पढ़ने के लिए ठुकराया था गूगल का ऑफर

अनुज कालिया ने आईआईटी दिल्ली से वर्ष 2013 में बीटेक की। बीटेक की पढ़ाई पूरी होते ही दुनिया की दिग्गज कंपनी गूगल ने उन्हें आकर्षक पैकेज के साथ नौकरी का ऑफर दिया था, लेकिन अनुज ने अस्वीकार कर दिया। अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों से वजीफा मिल जाने पर उन्होंने आगे पढ़ाई करने का रास्ता चुना।

फेसबुक ने 2 वर्ष के लिए उन्हें फैलोशिप दे रखी थी। पिछले वर्ष उन्हें अमेरिका के नामी विश्वविद्यालयों ने सहायक प्रोफेसर पद की पेशकश भी की थी। लेकिन, शोध का जुनून होने के कारण उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में रिसर्च कार्य के साथ नई पारी शुरु करने को प्राथमिकता दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें