फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैमर की दुनिया में छा गईं 61 साल की मधु, सिर सजा मिसेज इंडिया रनरअप का ताज

Fri, 20 Sep 2019 07:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
सोलन की मधु तनवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिस उम्र में चलने के लिए लाठी की जरूरत पड़ती है, उस पड़ाव में सोलन की मधु तनवर ने अपने आप को पूरी तरह से फिट रखा है। चेन्नई में 61 साल की मधु ने मिसेज इंडिया स्पर्धा में उपविजेता बनकर सबको चौंका दिया है। साठ साल से अधिक आयु वर्ग में मधु ने यह कमाल कर दिखाया है।

विज्ञापन


इस वर्ग में देश भर से करीब 60 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मधु दूसरे स्थान पर रहीं। सोलन पहुंचने पर परिवार और लोगों ने मधु तनवर का स्वागत किया। मधु तनवर ने बताया कि बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया में जाने का शौक था, लेकिन यह शौक पूरा नहीं हो पाया।

सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपनी इस इच्छा को पूरा करने की ठानी। इसमें परिवार का पूरा सहयोग मिला है। वे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर काम करेंगी और ग्रामीण इलाकों में जाकर बच्चियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने का काम करेंगी।
विज्ञापन


भविष्य में यदि उन्हें फिल्म या टीवी चैनल से ऑफर आता है तो काम जरूर करेंगी। मधु तनवर ने बताया कि वे 61 वर्ष की हैं। सुबह की सैर, योग करती हैं। जिम जाना कभी नहीं भूलती। फिटनेस पर ध्यान देती हैं और खान-पान का विशेष ख्याल रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें