फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी की मीना ठाकुर बनीं मिसेज इंडिया चार्मिंग क्वीन

Thu, 19 Sep 2019 08:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
मीना ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी की बेटी मीना ठाकुर ने चेन्नई में मिसेज इंडिया चार्मिंग क्वीन-2019 का खिताब जीता है। सनैहरड़ी कैहनवाल की रहने वाली मीना ठाकुर ने चेन्नई में आयोजित मिसेज इंडिया के ग्रैंड फिनाले में यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन


13 से 16 सितंबर तक तीन दिन तक चले ग्रैंड फिनाले में देश के विभिन्न राज्यों की 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मीना ठाकुर ने कहा कि उन्हें कथक अच्छा लगता है।

वह शिक्षिका हैं और डाइट मंडी में सेवाएं दे रही हैं। इससे पूर्व मीना ने कंडाघाट में आयोजित मिसेज क्लासिक इंडिया हिमाचल का खिताब भी जीता था। इस प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन चेन्नई में होने वाले राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले के लिया किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें