हिमाचल प्रदेश में ठेका संचालकों को अब शराब खरीदने वालों को रसीद देनी होगी। यह व्यवस्था प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर लागू हो जाएगी, जिससे ओवर चार्जिगिं करने वालों पर नकेल कसी जा सके।
शिमला, कुल्लू, मनाली, मंडी सहित प्रदेश भर से शिकायतें आ रही हैं कि ठेके पर मौजूद कारिंदे एमआरपी से अधिक कीमत वसूल रहे हैं। इससे सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की जेब कट रही है।
प्रदेश सरकार के निर्देश के बावजूद शराब विक्रेता उपभोक्ताओं से मनमानी रकम वसूल रहे हैं। इसकी शिकायतें अफसर और मंत्री स्तर तक हुई हैं, लेकिन जमीन स्तर पर विक्रेता सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।