बैंक हड़ताल स्थगित होने से शिमला में सामान्य रहा कामकाज
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार को शिमला में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रहीं। राजधानी की कालीबाड़ी और मालरोड स्थित एसबीआई शाखाओं समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं और कार्यालयों में नियमित कामकाज हुआ। ग्राहकों को अन्य दिनों की तरह बैंकिंग सेवाएं मिलती रहीं।