फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होंगे काम, बैंक में आज रहेगी हड़ताल

Wed, 12 Nov 2014 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। राजधानी शिमला में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। पंजाब नेशनल बैंक की लिफ्ट शाखा के बाहर सुबह साढ़े दस बजे कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


एचपी बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के सचिव नरेंद्र वर्मा ने बताया है कि सोमवार को हुई बातचीत में इंडियन बैंक एसोसिएशन 11 फीसदी वेतन वृद्धि की पेशकश के पुराने रुख पर अड़ा रहा वहीं यूनियन ने अपनी मांग को कम कर 23 फीसदी कर दिया लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।

इसके चलते 12 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बुधवार को शहर के सभी बैंकों के कर्मचारी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। उधर, बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते बुधवार को बैंकों में नकदी निकासी, जमा और चेक क्लियरेंस प्रक्रिया बाधित रहेगी हालांकि एटीएम के जरिये लोग पैसा निकलवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें