फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल पर हिमाचल के बैंक कर्मचारी

Tue, 16 Mar 2021 11:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मियों की हड़ताल
  • दूसरे दिन भी प्रदेशभर में हड़ताल जारी
  • शिमला, नाहन में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नाहन में हड़ताल पर बैंक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजीकरण के खिलाफ आज भी प्रदेश भर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियन्स के  बैनर तले नौ यूनियनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हड़ताल से बैंकों कामकाज प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में एटीएम खाली होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी शिमला में दूसरे दिन भी बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इसके अलावा सिरमौर जिले के नाहन में भी बैंक यूनियन ने प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार अनुचित नीतियां लागू कर रही हैं। निजीकरण से आम आदमी को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बैंक यूनियनों के संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने पब्लिक सेक्टर बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव रखा है। निजीकरण के बाद आम लोगों के लिए बैंकों से ऋण लेना मुश्किल हो जाएगा। हड़ताल से प्रदेश भर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें