फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket World Cup: अफगानिस्तान ने छह और बांग्लादेश ने जीते हैं नौ मैच, दोनों के बीच अब तक हुए 15 मुकाबले

Sat, 07 Oct 2023 09:47 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह/सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 15 एक दिवसीय मुकाबले खेले गए है। जिसमें अफगानिस्तान ने छह और बांग्लादेश ने नौ मुकाबलों में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
धर्मशाला स्टेडियम में बांग्लादेश टीम ने किया अभ्यास। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में बांग्लादेश की टीम शनिवार को धर्मशाला में अपने 7वें विश्वकप के पहले मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी। अफगानिस्तान टीम बांग्लादेश के साथ अपने दूसरे विश्व का पहला मैच खेलेगी। दोनों टीमें अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अब तक 15 एक दिवसीय मुकाबले खेले हैं। अफगानिस्तान ने छह और बांग्लादेश ने नौ मुकाबलों में जीत हासिल की है। बांग्लादेश की टीम ने पहली बार 1999 में वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था और इसके बाद से वह लगातार क्रिकेट विश्व कप के हर संस्करण का हिस्सा बनते हुए आ रही है।

विज्ञापन


आज तक बांग्लादेश की टीम विश्व कप का खिताब भी जीत नहीं पाई है। टीम का केवल 2015 विश्व कप में ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। जिसमें टीम ने बेहतर खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। अफगानिस्तान दूसरा विश्व कप खेल रही है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पिछला विश्व कप कुछ खास नहीं रहा था। टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई थी।  बावजूद ने टीम ने अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर दी। वहीं,अब टीम में सुधार देखने को मिला है। जुलाई में टीम ने बांग्लादेश में तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। टीम के मेंटर भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा हैं। जडेजा ने भारत के लिए 15 टेस्ट, 196 वनडे खेले हैं। उन्हें खासा अनुभव है। 


बांग्लादेश के अबतक विश्व कप का सफर

  • 1999 वर्ल्ड कप - लीग स्टेज से बाहर
  • 2003 वर्ल्ड कप - लीग स्टेज से बाहर
  • 2007 वर्ल्ड कप - सुपर 8 से बाहर
  • 2011 वर्ल्ड कप - लीग स्टेज से बाहर
  • 2015 वर्ल्ड कप - क्वार्टर फाइनल में हार
  • 2019 वर्ल्ड कप - लीग स्टेज से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट में गेट नहीं, एमई नंबर देख करें स्टेडियम में प्रवेश

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दर्शक टिकट पर दिए गए गेट नंबर नहीं, बल्कि एमई नंबर को देख कर स्टेडियम में प्रवेश करें। गेट नंबर देख कर चलने वाले दर्शकों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में प्रवेश के लिए पांच मुख्य गेट बनाए गए हैं। इन मुख्य गेटों के भीतर ही एमई नंबर होंगे, जहां से पर्यटक आसानी से अपने स्टैंड तक पहुंच सकेंगे।

जानकारी के अनुसार धर्मशाला में पहले हुए मैचों के दौरान यहां आने वाले दर्शकों को अपने स्टैंड तक पहुंचने के लिए भटकते हुए देखा गया है। अकसर देखा गया है कि दर्शक टिकट पर दर्शाए गए गेट नंबर देखते हैं, जबकि उन्हें एमई (मेन एंट्री) नंबर को देख कर प्रवेश करना है। एमई के जरिए प्रवेश करने पर आगे गेट नंबर दर्शाए गए हैं, जहां से टिकट पर दिए गए गेट नंबर के अनुसार उन्हें उस स्टैंड में भेजा जाएगा। एचपीसीए स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए छह मुख्य गेट बनाए गए हैं।

इनमें से मेन गेट-1 जोकि स्टेडियम का प्रवेश द्वार है, जबकि मेन गेट-1ए मुख्य प्रवेश द्वार के साथ ही बना है। इसके अलावा एमई-2 केंद्रीय विश्वविद्यालय के गेट के पास, जबकि एमई-3 धर्मशाला कालेज के गेट से होकर गुजरता है। वहीं एमई-4 और एमई-5 स्टेडियम-दाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित हैं। इन्हीं मुख्य गेटों से प्रवेश कर आगे गेट बनाए गए हैं, जहां से दर्शक अपने टिकट में दर्शाए गए गेट नंबरों के आधार पर स्टेडियम में प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें