फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महकमों में प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध, मंत्री गोविंद ठाकुर ने की पहल

Fri, 08 Jun 2018 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के थर्मोकोल पर प्रतिबंध के एलान के बाद वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने पहल की है। वन मंत्री ने अपने कार्यालय के अलावा वन, परिवहन और विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के सभी कार्यालयों को थर्मोकोल और प्लास्टिक मुक्त करने का एलान किया है।

विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने तीनों विभागों के अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसके तहत कार्यालय में प्लास्टिक बोतलों और फाइल जैसी चीजों का भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे पैदा हो रहा हजारों टन प्लास्टिक कचरा

मंत्री का कहना है कि प्लास्टिक के ऐसे छोटे-छोटे इस्तेमाल से भी प्रदेश में अब भी हजारों टन प्लास्टिक कचरा हो रहा है। ऐसे में इन चीजों से शुरुआत करते हुए पूरे प्रदेश में इसे लागू कराने का प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पांच जून को पर्यावरण दिवस पर सुंदरनगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में थर्मोकोल के कप-प्लेट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया था। इसके अलावा एक लीटर से कम क्षमता वाली प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल पर भी रोक लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें