फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते किन्नर कैलाश यात्रा पर लगाई रोक, प्रशासन ने लिया फैसला

Fri, 19 Jun 2020 06:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर)
विज्ञापन
किन्नर कैलाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते आधिकारिक रूप से 1 अगस्त से 11 अगस्त तक चलने वाली भगवान शिव की किन्नर कैलाश यात्रा पर किन्नौर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि बीते वर्ष खराब मौसम के कारण यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी। 

विज्ञापन


गत वर्ष अधिक बर्फबारी से यात्रा शुरू होने से पहले ही दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि तीन को बचा लिया था। 26 जून 2019 को इनका हिमखंड की चपेट में आने से देहांत हो गया था। ये लोग अपनी मर्जी से यात्रा पर गए थे।

तब जिला प्रशासन ने यात्रा करने की समय सीमा भी तय नहीं की थी। उपायुक्त ने बताया कि इस साल कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किन्नर कैलाश यात्रा न करवाने का फैसला लिया है। उपायुक्त किन्नौर ने शिव भक्तों से आह्वान किया है कि वे इस वर्ष यात्रा पर न जाएं। आधिकारिक रूप से यात्रा पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें