फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 'आई लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारे मिलने से सनसनी

Sat, 01 Apr 2017 08:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के समीपवर्ती समूरकलां में एक संदिग्ध गुब्बारा मिला है। इस पर आई लव पाकिस्तान लिखा है। पाकिस्तान का झंडा भी अंकित किया गया है। एसपी अनुपम शर्मा, एएसपी मदन लाल कौशल के नेतृत्व में पुलिस ने गुब्बारे को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।
विज्ञापन


घटना को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह समूरकलां के ग्रामीणों ने खेतों में सफेद रंग का एक गुब्बारा देखा। नजदीक जाकर देखने पर पाया कि गुब्बारे पर पाकिस्तान का झंडा अंकित है। साथ ही आई लव पाकिस्तान लिखा है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

एसपी अनुपम शर्मा एएसपी और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। गुब्बारे को कब्जे में लेकर फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का गुब्बारा मिलने की सूचना से दहशत का माहौल है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें