फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की उड़नपरी बख्शो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sat, 06 May 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंजावर (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के ईसपुर गांव की नन्हीं उड़नपरी बख्शो देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सिविल अस्पताल हरोली में भर्ती करवाया गया है। बख्शो की मां के अनुसार पिछले करीब दो हफ्ते से उसे खांसी की शिकायत थी।
विज्ञापन


बीते मंगलवार को ज्यादा खांसी होने से सांस लेने में तकलीफ हुई। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल लग गए। यहां से दी गई दवाई से भी बख्शो देवी की हालत में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में परिजन 108 एंबुलेंस से बख्शो देवी को हरोली अस्पताल ले गए।

यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया है। अब उसकी सेहत में पहले से सुधार है। उधर, कांगड़ा जिले के समाजसेवी संजय शर्मा ने बख्शो से मुलाकात कर बाहर से आने वाली दवाइयों का खर्च वहन किया। उन्होंने पहले भी बख्शो और उसके गरीब परिवार की मदद की है।
विज्ञापन


गौर हो कि जीरो डिग्री तापमान में नंगे पांव पांच हजार मीटर की जिला स्तरीय दौड़ में गोल्ड जीतने पर बख्शो एकाएक सुर्खियों में आई थी। बख्शो का कहना है कि उसका सपना स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिला लेकर एथलेटिक्स में देश के लिए नाम कमाना है। इसके लिए वह संघर्षरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें