फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC की बैजनाथ से दिल्ली वोल्वो बस सेवा शुरू

Sun, 22 Nov 2015 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। धार्मिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रमुख मंदिरों को जोड़ने के लिए विशेष परिवहन सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने शिव मंदिर बैजनाथ से दिल्ली के लिए नई वोल्वो बस सेवा आरंभ की है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं 22 नवंबर को इस बस सेवा को शाम 5:30 बजे चामुंडा के समीप मलां में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बस शाम 4.30 बजे शिव मंदिर बैजनाथ से चलेगी। शीघ्र इस बस सेवा को आगरा से होते हुए वृंदावन के लिए चलाया जाएगा।

यह बस सेवा प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों से होते हुए वृंदावन और वृंदावन से वापस शिवमंदिर बैजनाथ पहुंचेंगी। इससे प्रदेश वासियों के साथ बाहरी राज्यों के लोगों को भी प्रदेश के धार्मिक स्थलों की यात्रा में सुगमता होगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


ये होंगे पड़ाव- यह बस शाम को 4.30 बजे पर शिवमंदिर बैजनाथ से दिल्ली के लिए चलेगी। पालमपुर, चामुंडा मंदिर मार्ग, नगरोटा बगवां, बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा, ज्वालामुखी, चिंतपूर्णी मंदिर रोड भरवाईं, बाबा बड़भाग सिंह रोड अंब, आनंदपुर साहिब से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।

चंडीगढ़ के बाद विभिन्न पड़ावों से होते हुए बस सुबह 4.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रात्रि 10.45 बजे बस दिल्ली से बैजनाथ के लिए रवाना होगी। उपरोक्त रूट से होते हुए सुबह 10:30 बजे बैजनाथ पहुंचेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें