फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए यहां क्यों हुआ नेताओं का बहिष्कार!

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन जिला के बद्दी की दंगल कमेटी की बैठक में इस वर्ष होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में राजनेताओं को न बुलाने का फैसला लिया गया। कमेटी ने किसी राजनेता को मुख्य अतिथि न बुला कर किसी अधिकारी व उद्यमी को बुलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


दंगल कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया कि क्षेत्र के सबसे बड़े दंगल में किसी भी दल के नेता को आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, लेकिन इसमें मुख्य अतिथि किसी अधिकारी व उद्यमी को बुलाने पर सोचा जाएगा।

कांग्रेस से जुडे़ लोग स्थानीय विधायक को बुलाने के लिए कहते रहे, लेकिन दूसरे दलों के लोग समस्त राजनेताओं से परहेज रखने की बात दोहराते रहे। तीन घंटे तक चली इस बैठक में कमेटी के आजीवन सदस्यों ने कहा कि बद्दी के निकट चक्कां गांव मेले में जिस प्रकार दो नेताओं के समर्थक आपस में भिडे़ और जमकर कुर्सियां चली वैसा प्रकरण बद्दी के पवित्र कुश्ती दंगल में नहीं चाहते।
विज्ञापन


हालांकि नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण कौशल, पार्षद अमर सिंह ठाकुर व सलीम मोहम्मद ने कहा कि गांव के हित में सिटिंग विधायक को बुलाना चाहिए और इसमें कोई बुराई नहीं है।
विज्ञापन

नेता नहीं अधिकारी या उद्योगपति को बुलाएंगे

अगर कोई नेता व विधायक आता है तो गांव व वार्ड के विकास के लिए कुछ न कुछ सौगात देकर ही जाएगा। उन्होंने कहा कि दून के प्रमुख चारों नेताओं को बुलाने में भी कोई गुरेज नहीं है क्योंकि छिंज मेला लखदाता पीर के सम्मान में होता है जिसका आशीर्वाद सबको होता है।

दूसरी ओर कमेटी सदस्य हरनेक सिंह ठाकुर, तरसेम चौधरी, बेअंत ठाकुर, लवली कौशल व मोहम्मद आशिक ने कहा कि मेले शांति व गांव की सुख समृद्धि के लिए होते हैं और चक्कां गांव में विश्वकर्मा मेले में हुई राजनीति हुड़दंग से कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।

इसलिए निर्णय लिया गया कि दंगल में किसी भी दल से संबंधित राजनेताओं को मुख्य अतिथियों के तौर पर नहीं बुलाया जाएगा। इस अवसर पर पाल सिंह, भगत राम, तुलाराम भारद्वाज, टेकचंद कौशल, कमल चंद, अमित बावा, बेअंत ठाकुर, लवली कौशल, महेश कुमार, कृष्ण कौशल, मोहम्मद आशिक, तरसेम चौधरी, सलीम खान, रमन कौशल, विवेक ठाकुर, पंकज शर्मा, दिनेश काकू, दीपक कौशल, अमर ठाकुर, श्रवण चंदेल उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें