फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी: नकली दवा बनाने वाले गिरोह का सदस्य न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 28 Nov 2022 06:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

राज्य ड्रग नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि पहले से पकड़े तीनों आरोपी रिमांड पर लिए गए हैं। पूछताछ में यह जो भी बयान दे रहे हैं, उसकी क्रॉस जांच भी की जा रही है। मामले में और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली दवा बनाने वाले गिरोह के यूपी से गिरफ्तार सदस्य नरेश कुमार को ड्रग विभाग ने कसौली अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सोलन जेल भेज दिया गया है। औषधि नियंत्रक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने रविवार शाम को यूपी निवासी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया था। यह व्यक्ति नकली दवाओं के प्रोसेस टेबलेट्स की कोटिंग का काम करता था।

विज्ञापन


राज्य ड्रग नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि पहले से पकड़े तीनों आरोपी रिमांड पर लिए गए हैं। पूछताछ में यह जो भी बयान दे रहे हैं, उसकी क्रॉस जांच भी की जा रही है। मामले में और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। आरोपी मोहित बंसल के घर में भी टीम ने दबिश दी है, जहां घर से 24 अलग-अलग तरह की नकली दवाइयां भी बरामद हुई हैं। वहीं कच्चे माल, अर्धनिर्मित गोलियां, मुद्रित पन्नी, मशीनों का परिवर्तन हिस्सा भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें