राजधानी से सटी पगोग पंचायत के बडश और बखारी के लोग बस सुविधा से वंचित है। पगोग के लिए सुबह के वक्त दो बसें चलाई जा रही हैं। लेकिन यह बसें मिनी कुफ्टाधार और पगोग से ही खचाखच भरकर आती हैं।
बडश और बखारी के लोगों ने मंगलवार को परिवहन निगम के निदेशक आरएन बत्ता से मुलाकात की और उन्हें बडश और बखारी के लिए बस चलाने की मांग की।
पंचायत प्रधान काशी राम और चेड़ी पंचायत के पूर्व प्रधान निरंजन ठाकुर ने एमडी को बताया कि बडश और बखारी से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग शिमला जाता है।
सुबह के वक्त बडश बस अड्डे में दर्जनों स्कूल छात्र बस के लिए खड़े रहते है लेकिन पगोग से आने वाली बस खचाखच भरी रहने से छात्रों को बस के भीतर जाना मुश्किल होता है।
ऐसे में स्कूली छात्रों को पैदल स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। कहा कि बस सुबह साढ़े सात बजे चलाई जाएं ताकि स्कूली छात्रों समय रहते स्कूल पहुंच सके।
प्रतिनिधि मंडल में रूप सिंह, मनोहर चौहान, सीता राम, बबीता, तृप्ता शर्मा, मीना रावत, विद्या देवी, रमा, पिताम्बरी देवी व पंचायत के करीब 50 से अधिक लोगों उपस्थित थे।
निगम के एमडी आरएन बत्ता ने प्रतिनिधि मंडल को क्षेत्र के लिए बस चलाने का आश्वासन दिया। बीएम अनिल सेन को वास्तविक स्थिति का पता करने को कहा है।