जय बाबा बालक नाथ सेवक मंडल शिमला की ओर से हर साल करवाए जाने वाली बाबा बालक नाथ पैदल यात्रा इस बार 29 अक्तूबर से शुरू होगी। चार दिन की पैदल यात्रा के बाद भक्तों की टोली एक नवंबर को बाबा के धाम दियोटसिद्ध पहुंचेगी।
यात्रा के समापन पर 9 नवंबर को शिमला में विशेष पूजा अर्चना होगी। इस मौके पर भंडारा भी लगेगा। शहर के हजारों लोगों को बाबा का भोग बांटा जाएगा। यात्रा में भारी संख्या में शहर के लोग भाग लेंगे।
सेवक मंडल के सदस्य गगन शर्मा ने बताया कि 29 अक्तूबर को सुबह पांच बजे गंज मंदिर से यात्रा शुरू होगी।