फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी क्लास के ठेकेदार भी ले सकेंगे पांच करोड़ तक के काम

Sat, 04 Jan 2020 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में अब (बी) क्लास के ठेकेदार 5 करोड़ रुपये तक काम ले सकेंगे। पहले ये ठेकेदार 2 करोड़ तक के टेंडर में शामिल हो सकते थे। विकास कार्यों में तेजी लाने को हिमाचल सरकार ने यह व्यवस्था की है। यह इसलिए भी किया है कि ज्यादा से ज्यादा ठेकेदार विकास कार्यों में भाग ले सकें। अब तक 5 करोड़ या इससे अधिक के काम क्लास वन ठेकेदार लेते थे।

विज्ञापन


क्लास वन में ठेकेदारों की संख्या काम होने के कारण बी श्रेणी के ठेकेदारों को 5 करोड़ रुपये तक के टेंडर में शामिल होने का मौका दिया गया है। ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार बिज ने कहा कि सरकार का यह फैसला ठीक है, लेकिन लोक निर्माण विभाग काम की गुणवत्ता पर कम ध्यान दे रहा है। ऐसे व्यक्तियों को काम दिया जा रहा है, जिनके पास मशीनरियां नहीं हैं और काम का अनुभव भी कम है। इस पर भी सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। 

जीएसटी मामले में दोहरी मार झेल रहे ठेकेदार
सतीश कुमार बिज ने कहा कि जीएसटी मामले में भी ठेकेदारों की सुनवाई नहीं हो रही है। ठेकेदार एक जुलाई, 2017 से पहले के कार्यों पर पूरा रिफंड मांग रहे हैं। उनका तर्क है कि उस समय नया टैक्स ढांचा लागू नहीं था। बावजूद इसके पहले आवंटित कार्यों पर रिफंड नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


ठेकेदारों को दो-दो बार जीएसटी देना पड़ता है। सामान खरीदने से लेकर काम की लागत पर जीएसटी देना पड़ रहा है। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेश सुमन ने कहा कि ठेकेदारों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है। सरकार से यह मामला लंबे समय से उठाया जा रहा है, लेकिन अभी तक राहत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें