फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना: हिमाचल में दो लाख परिवार अभी मुफ्त इलाज से वंचित

Wed, 18 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
आयुष्मान भारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को शुरू हुए एक साल हो गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के लोगों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार होता है। देश के सभी राज्यों में इस योजना पर काम हो रहा है।

विज्ञापन


हिमाचल में भी लोगों को इस योजना के बारे में जागरूक करने के लिए पखवाड़ा शुरू किया गया है। 30 सितंबर तक इस योजना के बारे में लोगों को ब्लॉक, पंचायत, शहरी व नगर निकाय स्तर पर जागरुक किया जाना है।

अमर उजाला ने भी इसको लेकर अभियान की शुरुआत की है। अमर उजाला की कोशिश रहेगी कि लोगों की समस्या को सरकार व प्रशासन तक ले जाए, ताकि समस्या का निपटारा हो सके।
विज्ञापन


कोई भी सुझाव या जानकारी आप यहां दे सकते हैं। व्हाट्सऐप नंबर: 9736597365 और sml-cityreporter@sml.amarujala.com पर भी मेल कर सकते हैं।

हिमाचल में आयुष्मान भारत योजना के तहत दो लाख परिवार अभी भी मुफ्त इलाज की सुविधा से वंचित हैं। इन परिवारों के अभी कार्ड नहीं बने हैं। एक साल तक तीन लाख परिवारों के 7.76 लाख लोगों के ही गोल्डन कार्ड बन सके हैं।

सरकार अब जनवरी से मार्ग तक शेष परिवारों के कार्ड बनाएगी। इस योजना के तहत प्रदेश में 31,272 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया है। इस पर अब तक 30, 58,52,459 रुपये का खर्च किया गया है। 

किस जिले में कितने कार्ड बनाए

जिला            गोल्डन कार्डों की संख्या 
बिलासपुर         43,606
चंबा               57,078
हमीरपुर            48,396
कांगड़ा            1,68,788
किन्नौर            9,636
कुल्लू             60,935
लाहौल स्पीति     848
मंडी               1,70,413
शिमला            65,698
सिरमौर            67,385
सोलन             47,655
ऊना               36,014

किस जिले में कितने मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

जिला           लाभार्थी                             खर्च राशि
बिलासपुर        1,314                            1,33,05,746
चंबा              2,241                           2,04,87,904
हमीरपुर           1,235                           1.37,54,517
कांगड़ा            6,109                           7,18,31,720   
किन्नौर           406                              33,87,600
कुल्लू             3,347                            2,27,80,927
लाहौल स्पीति     174                              8,65,550
मंडी                6,334                           6,05,81,103
शिमला           4,073                            4,15,45,988
सिरमौर           3,157                            2,89,90,916
सोलन            2,120                            1,95,91,515
ऊना              762                             87,28,973                              
....

योजना में मिलते हैं ये लाभ

चयनित परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का निशुल्क इलाज
1800 उपचार प्रक्रियाएं शामिल
हिमाचल में 199 अस्पताल पंजीकृत, 52 निजी अस्पताल भी
सामाजिक, आर्थिक जातीय जनगणना 2011 के आधार पर चयनित परिवार शामिल
स्वास्थ्य बीमा योजना 2014-15 के लाभार्थी भी इसमें शामिल


जनवरी से मार्च तक बनेंगे और कार्ड
हिमाचल में जनवरी से लेकर मार्च तक आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड बनेंगे। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने यह जानकारी विधानसभा मानसून सत्र में दी है। उन्होंने कहा कि कई लोग कार्ड बनाने से छूट गए हैं। उन्हें तीन महीने कार्ड बनाने का मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन

किडनी ट्रांसप्लांट योजना में शामिल करने का मामला केंद्र को भेजा 


स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट में ज्यादा खर्चा आ रहा है। इस बीमारी को आयुष्मान योजना में शामिल करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। 

हिमकेयर योजना में भी मुफ्त उपचार
हिमकेयर योजना के तहत प्रदेश में 37,043 लोगों का इलाज किया गया है। प्रदेश सरकार ने इन मरीजों के उपचार में 37,48,12,176 रुपये का खर्चा उठाया है। इस योजना के तहत हिमाचल में 6,42,709 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें 6,27,904 ई कार्ड जारी किए गए हैं।

30 सितंबर तक लोगों को किया जाएगा जागरूक 
आयुष्मान योजना के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में आयुष्मान पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। 15 सितंबर से शुरू हुआ यह पखवाड़ा 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें आयुष्मान योजना के तहत लोगों को निशुल्क उपचार के बारे में जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना प्रदेश में 23 सितंबर, 2018 को आरंभ की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें