फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित वेतनमान न मिलने से आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट नाराज

Mon, 27 Jun 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन
आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट महासंघ की बैठक में भाग लेते प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट महासंघ की बैठक प्रधान विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में राजा का तालाब में हुई। प्रदेश के सभी जिलों के फार्मासिस्ट प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में एक स्वर में 1 अक्तूबर से आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट वर्ग को संशोधित वेतनमान न देने के लिए सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन


साथ ही इसकी कड़ी निंदा की गई। कहा कि पूर्व में इस वर्ग को मिल रहे वेतनमान में 1 अक्तूबर 2012 से सौतेला व्यवहार किया गया। प्रस्ताव पारित कर सरकार से आग्रह किया कि आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तर्ज पर पूर्व से दिए जा रहे वेतनमान दिया जाए।

संघ ने विभाग में आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों के रिक्त पदों को तुरंत भरने की भी मांग उठाई। मुख्य आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों के 87 पदों को कुल स्वीकृत पदों के अनुसार सृजित करने का भी आग्रह किया। जिला बिलासपुर से नीरज अवस्थी, चंबा से हेमराज, कांगड़ा से
विज्ञापन


किशोरी लाल, कुल्लू से यशपाल शुक्ला, मंडी से सुरेंद्र ठाकुर, सिरमौर से हेमंत शर्मा, शिमला से जवाहर अजय वर्मा, ऊना से बबलू, राजा का तालाब से उपमंडलीय आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट संघ के प्रधान तरसेम राणा, दिलदार राणा, कुलदीप सिंह चंदेल, तिलक ठाकुर और लक्ष्मण दास ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें