फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल: दो स्थानों पर हुआ हिमस्खलन ,मनाली-केलांग मार्ग बाधित, चार वाहनों में फंसे दो दर्जन लोग

Tue, 18 Jan 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग(लाहौल-स्पीति)

सार

लाहौल-स्पीति में मंगलवार को रोपसांग नाला और मूलिंग पुल के पास दो स्थानों पर हिमखंड गिरे हैं। इससे मनाली-केलांग मार्ग अवरुद्ध हो गया। बीआरओ की टीम सड़क बहाल करने में जुट गई है।
विज्ञापन
लाहौल में फिर हुआ हिमस्खलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में मंगलवार को रोपसांग नाला और मूलिंग पुल के पास दो स्थानों पर हिमखंड गिरे हैं। इससे मनाली-केलांग मार्ग अवरुद्ध हो गया। बीआरओ की टीम सड़क बहाल करने में जुट गई है। कार्यकारी उपायुक्त प्रिया नागटा ने बताया कि हिमस्खलन से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि हिमखंड गिरने से चार वाहनों में महिलाओं और बच्चों समेत दो दर्जन लोग फंसे हैं, जिन्हें पुलिस की मदद निकाला जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं लाहौल में हल्के हिमपात का दौर बीती रात भर जारी रहा। घाटी के रिहायशी इलाकों में चार से पांच सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। जबकि रोहतांग दर्रा के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में 15 से 20 सेंटीमीटर तक बर्फ दर्ज की गई। ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल की सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। वहीं, सोलंगनाला से आगे सुबह से दो बजे तक फोर बाई फोर वाहनों को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू जिले में कई इलाकों में हिमस्खलन गिरने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में सैलानी व आम लोग आवाजाही को लेकर सतर्कता बरतें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें