मौसम खुलने के बाद अब हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में हिमस्खलन की घटनाएं आना शुरू हो गई हैं। रविवार को लाहौल के जिस्पा के बाद सोमवार को तांदी पेट्रोल पंप के पास मनाली-लेह मार्ग पर हिमस्खलन हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मशीनरी तैनात कर आधे घंटे में ही इस मार्ग को फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा अब भी बना हुआ है। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने लोगों को बिना काम घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि तांदी के पास कम मात्रा में हिमस्खलन हुआ। बीआरओ नेशनल हाईवे-3 से बर्फ हटाने में जुटा है।