एक निजी होटल की पहली मंजिल से गिरकर ऑटो मोबाइल कंपनी के इंजीनियर की मौत हो गई। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। यहां उपमंडल सरकाघाट की भांबला पंचायत में जाहू के पास एक निजी होटल की पहली मंजिल से गिरकर इंजीनियर की मौत हो गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे जाहू के पास एक निजी होटल की पहली मंजिल से एक युवक 12 फीट नीचे आंगन में जा गिरा।
गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए बलद्वाड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बड़सर तहसील के कन्नड़ गांव निवासी नरेश कुमार (35) पुत्र जगदीश चंद के रूप में हुई।