फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ऑकलैंड हाउस स्कूल की टीम ने चैंपियनशिप में जीते 10 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीते
विज्ञापन

200 मीटर और 400 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्रों ने ओपन नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है।
स्कूल की टीम ने प्रतियोगिता में 10 पदक जीते हैं। इसमें पांच स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार चंडीगढ़ मोहाली के ढेलपुर मैदान में ऑल इंडिया ओपन नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की टीम शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 542 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्कूल के 14 बाल स्केटर्स ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इनमें सार्थक अग्रवाल ने दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर डबल गोल्ड हासिल किया। वहीं हेरंब रांटा ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। इसी तरह सात्विक सकलानी और रिधवान गक्टू ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


इसके अलावा अयान रियक्टा ने रजत और कांस्य, जबकि अहयान झालटा ने भी रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। अव्युक्त ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। टीम के कोच पंकज प्रभाकर ने बताया कि प्रधानाचार्य रूबेन तन्मय जॉन के मार्गदर्शन के कारण यह उपलब्धि हासिल हो पाई है। ल प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें